भारतीय संस्कृति “भूमि” को माता व “जन” को संतान के रूप में देखती है
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_496.html
जौनपुर। भारतीय संस्कृति “भूमि” को माता व “जन” को संतान के रूप में देखती
है हम पहले ऐसे राष्ट्र हैं जिसकी कल्पना मातृ शक्ति के रूप हुई, हमारे देश
की राष्ट्र चेतना के विस्तार का विवरण हमारे पुराने साहित्यों, वेदों,
अथर्ववेद, ऋगवेद में मिलेंगेI उक्त विचार भाजपा के क्षेत्रीय संगठन
महामंत्री रत्नाकर जी ने भारतीय जनता पार्टी जौनपुर द्वारा आयोजित दो
दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान श्रृष्टि पैलेस
मुंगराबादशाहपुर में तृतीय सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होने
कहा की पश्चिम में राष्ट्र की कल्पना पितृ शक्ति के रूप में है पछिम के
देशों में न तो ऐसी कोई संकल्पना है और इस प्रकार का कोई इतिहास नहीं है
जिसके आधार पर हम अपने देश का विश्लेषण कर सकेंI सत्र की अध्यक्षता जिला
उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने किया व संचालन जिला महामंत्री गिरीश यादव ने
कियाI
इसके पूर्व प्रातः ८ बजे भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पूर्व मंत्री अवधेश मिश्र, जिला प्रभारी विभूति नारायण राय, विधायक सीमा द्विवेदी, वर्ग प्रमुख ईश्वर देव सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ किया।
वन्दे मातरम का गीत पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंघानिया ने गायाI प्रथम सत्र का संबोधन अवधेश मिश्र पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश ने किया और भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास उपलब्धियों पर चर्चा किया सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने किया व संचालन डॉ अजय सिंह ने किया। द्वितीय सत्र का संबोधन दलजीत सिंह पूर्व महामंत्री अमेठी ने पार्टी की कार्य पद्धति पर विस्तार से विषय रखाI सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष डॉ नृपेन्द्र सिंह ने किया संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया ने कियाI
चतुर्थ सत्र का संबोधन में श्री बांकेलाल यादव प्रांत कार्यवाह ने ”हमारा विचार परिवार” के विषय पर अपना विचार कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। सत्र की अध्यक्षता अजीत प्रजापति ने किया संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने किया।
तत्पश्चात पंचम सत्र में पार्टी के प्रचार प्रसार एवं जन जन तक पहुंचाने के लिए जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया के विषय अपना विस्तार से संबोधन रखा।
प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव मिश्र, ईश्वर देव सिंह, पूर्व विधायक रघुराज सिंह, बांके लाल सोनकर, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक सोनकर, सोमारू राम सरोज, डॉ रमा शंकर पाण्डेय सहित पार्टी के सभी जिला पदाधिकारीगण, जिला कार्यसमिति के सदस्यगण, सभी मण्डलों के अध्यक्ष व महामंत्री सभी वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्ग का समापन 31 जुलाई को सायंकाल 6 बजे होगा।