होमगार्ड एक अगस्त से हड़ताल पर
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_890.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शेष मणि यादव ने बताया कि आगामी एक अगस्त से सात अगस्त तक कार्य बहिष्कार किया जायेगा। कोई जवान गलत फहमी में न रहें उन्हे गुमराह करने के लिए तमाम षणयंत्र अधिकारियों द्वारा की जा रही है। आठ अगस्त को लखनऊ पार्क गांधी प्रतिमा के पास आमरण अनशन किया जायेगा। अधिकारी तरह तरह की अफवाह फैला रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी संघर्ष के लिए तैयार हैं।
