शराब के साथ एक गिरफ्तार

बदलापुर। बदलापुर  थाने की पुलिस ने क्षेत्र के गौरीशंकर मंदिर मोड़ सरायगुंजा के पास से 160 शीशी देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। पुलिस के अनुसार मुखविर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बाइक से देशी शराब लेकर बटाऊबीर की तरफ आ रहे हैं। जिस पर तत्काल पुलिस हरकत में आयी और मौके पर पहुंच कर वाहन चेकिंग शुरु कर दिया। इसी दौरान बाइक से दो युवक आते दिखाई दिये। जो पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर अरबिंद यादव निवासी बनगांव भूमिहार को पकड़ लिया। दूसरा गतिराम यादव सरायगुंजा भागने में सफल रहा। वहीं बोरी व बाइक को कब्जे में लेकर देखा तो बोरी में 75 शीशी देशी शराब चंढ़ीगढ़ की बनी तथा 84 शीशी गोरखपुर की बनी पायी गयी।

Related

news 1905626131326908141

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item