शान्ति पूर्वक होनी चाहिए कांवर यात्रा
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_838.html
जौनपुर। सिंगरामऊ थाने पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय की अध्यक्षता में सावन पर्व के मद्देनजर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों एंव गणमान्य लोगो तथा डीजे संचालकों के साथ शांति समिति की बैठक आहूत की गयी। जिसमें नवागत थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगो का परिचय प्राप्त किया और लोगों को संबोधित करते हुए लोगो से अपील की कि सावन माह मे जलाभिषेक, कांवर यात्रा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमो में शांति एंव सौहार्द का वातावरण बनाये रखें, और थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर प्रत्येक सोमवार एंव विशेष पर्व पर पुलिस के भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया । साथ ही डी जे संचालकों को सख्त हिदायत दी कि कांवर यात्रा एंव जलाभिषेक तथा सावन के पर्व पर डी जे बिलकुल न बजाएं, नहीं तो कठोर कार्रवाई की जायेगी, और लोगो से डीजे संचालकों को डीजे बजाने के लिए मजबूर न करने की अपील की। उन्होने कहा कि शांति पूर्वक श्रद्धा और विश्वाश के साथ आप लोग सावन मेले का आनंद उठायें पुलिस सदैव आपके साथ है।

