6 सूत्री मांगों पर लेखपालों का प्रदर्शन

जौनपुर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई ने अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और राजस्व मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष कृष्णानन्द पाण्डेय ने कहा कि लेखपाल संवर्ग में उत्पन्न एसीपी विसंगति दूर किया जाय। लेखपाल संवर्ग का पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक एवं योग्यता स्नातक करते किया जाय। उन्होने कहा कि संवर्ग का कैडर पूर्ववत जनपदीय करते हुए स्थानांतरण नीति में संशोधन किया जाय। मंत्री विष्णु नारायण सिंह ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन के लिए लेखपालों को तत्काल लैपटाप उपलब्ध कराया जाय। पुरानी पेशन व्यवस्था का लाभ दिया जाय तथा एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त लेखपालों को नयी प्रेशन योजना में सुधार करते हुए आकस्मिक निकासी एवं सेवा निवृत्ति पर सुनिश्चित पेशन सुविधा प्रदान की जाय। प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चन्द तिवारी, लाल बहादुर सरोज, गौरव श्रीवास्तव, अनिरूद्ध , धीरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Related

news 4026389115943905136

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item