तहसीलदार ने ध्वस्त कराया पिलर
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_787.html
जौनपुर। धर्मापुर विकास खण्ड के केशवपुर रेलवे क्रासिंग के समीप लबे रोड मछलीशहर के तहसीलदार रामजी मौर्या का निजी मकान हैं जहों उन्होने अपने मकान के सामने सड़क से सटकर चार पिलर बनवा दिया था। इसकी वजह से हादसे की और संभावना बढ़ गयी थी। यह मामला मीडिया में आने के बाद तहसीलदार ने अपना पिलर खुद ध्वस्त करा दिया। जिससे दुर्घटना की संभावना टल गयी है। इससे क्षेत्रीय लोग खुश हैं।

