प्रदर्शन में सांसदों ने नहीं लिया हिस्सा
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_557.html
जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित थानों का घेराव कर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम शुक्रवार को समाप्त हो गया। यह आन्दोलन मण्डल अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेताओं को अंजाम देना था लेकिन इसमें जिले के दोनों सांसदों ने किसी भी थाने के घेराव में हिस्सा नही लिया जबकि उन्हे भी निर्देश था। इस समय भाजपा में टिकट लेने के लिए जोर आजमाइश चल रही है। एक साल पहले धरना प्रदर्शन में आधा दर्जन स्थायी नेताओं और दर्जनों कार्यकर्ता जुटते थे लेकिन विधान सभा चुनाव निकट आने के साथ हवाई नेताओं की पार्टी में भरमार हो गयी है। उन्होने थानों पर प्रदर्शन में अपनी अपनी हिस्सेदारी निभाई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में मुम्बई के और मालदार नेताओं ने पानी की तरह रूपया बहाया लेकिन सांसदों का उक्त प्रदर्शन में भाग न लेना चर्चा का विषय बना हुआ है।
