लड़की का इंकार, वापस लौटी बारात

 
  जौनपुर। जिले के खेता सराय थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव में बृहस्पतिवार को  बारात कानपुर देहात से आई थी । जिसमे शादी  होने के बाद दुल्हन को दुल्हा पसन्द न होने के कारण विदाई से इंकार कर दिया गया। रात भर पंचायत होती रही लोग दुल्हन को मनाने में लगे रहे लेकिन सफलता नही मिली। उक्त गांव में धूम धाम से  बारात आई गाजे बजे के साथ नाच गाना हुआ । दूर दराज़ से रिश्तेदार नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। सब कुछ रश्म रिवाज से चलता रहा द्वारचार लगा मण्डप में वर ,वधू रूबरू हुए दुल्हन ने दूल्हे को देखा तो उसके होश ही उड़ गए और कहानी उल्टी शुरू हो गई दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी से इंकार कर दिया। दोनो पक्षों में अफरा तफरी मच गई दुल्हन ने आरोप लगाया की लड़के की दूसरी शादी है और उम्रदराज़ होने के साथ  पसंद का नही है इस लिए यह शादी नही हो सकती । यह सुनते ही पूरा शादी का माहौल शान्त रह गया । पूरी रात दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही लोग दुल्हन को मनाने में लगे रहे । मान सम्मान की दुहाई देते रहे लेकिन लड़की पर कोई असर नही हुआ अंततः सुबह होते बारात बैरंग हाथ लौट गई और दोनों परिवारों की खुशियों पर पानी फिर गया ।

Related

news 5683638073495888840

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item