सुप्रीम कोर्ट में करेगे दमदार पैरवी
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_422.html
जौनपुर। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की एक बैठक सद्भावना पुल के निकट दुर्गा मन्दिर पर शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि विरोधियों द्वारा हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जितनी भी रिट दाखिल हुई है। एबकी सुनवाई एक साथ 27 जुलाई को स्पेशल बेन्च में होनी है। हर हालत में देश के सबसे बड़े अधिवक्ता द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एक मजबूत पैनल के साथ खड़ा किया जायेगा। संगठन पैरवी में कमजोर नहीं पड़ेगा। जिसमें इस बार किसी तरह की लापरवाही नहीं की जायेगी और विरोधियों का मुंहतोड़ जबाब दिया जायेगा। हर हाल में समायोजन बहाल कराया जायेगा। उन्होने कहा कि जनपद में एक एक शिक्षा मित्र अपने भविष्य को देखते हुए संगठन का तन मन और धन से सहयोग करे। जिला महामंत्री छोटे लाल गौतम ने कहा कि ब्लाकों के सभी शिक्षा मित्र को अपने साथ लाये और संगठन को मजबूत करें। बैठक में मोहम्मद अब्बास, अमृत लाल पटेल, ओम प्रकाश,कृष्ण कान्त पाण्डेय, योगेश यादव, बन्दना, पूनम, दिनेश , रामानन्द,रेखा, सरिता, पुष्पा, नीरजा, अनीता, मीना सिंह मौजूद रही।

