अधिवक्ता संघ ने किया हड़ताल
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_200.html
जौनपुर। बदलापुर तहसील परिसर में बंद शौचालय व जलनिकासी की व्यवस्था न होने से आक्रोशित अधिवक्ता संघ शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहा । इससे वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों ने कहा कि तहसील परिसर में बनकर तैयार शौचालय के न खुलने से गंदगी का अंबार लग गया है। साथ ही जल निकासी की व्यवस्था न होने से हल्की बरसात में ही परिसर झील बन जाती है। इसके अलावा एसडीएम व नायब तहसीलदार बदलापुर द्वारा न्यायिक प्रक्रिया मनमाने ढंग से किया जा रहा है। साथ ही समस्याओं का निस्तारण भी समय से नहीं हो पा रहा है। जो खेदजनक है। विरोध स्वरूप न्यायिक काम न करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजदेव यादव , विनोद सिंह , उदधिप्रकाश पाठक , अम्बिका यादव , लालता प्रसाद , मुन्ना लाल यादव , अवींर्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन मंत्री ज्ञानेन्द्र सिंह ने किया।

