पाँच बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_853.html
मछलीशहर। किसी ने ठीक ही कहा कि प्यार न देखे जाति पात नीद न
देखे टूटी खाट का कहावत उस समय चरिता देखने को मिला जब स्थानीय कोतवाली
क्षेत्र के एक गाव एक पाँच बच्चों की माँ 35 वर्षीय महिला पर आशिकी का ऐसा
परमार चढ़ा की पड़ोसी युवक के साथ ही अपनी बची हुई जीवन बिताने के लिए चुनते
हुए घर वालो के सभी अरमानो पर पानी फेरते हुए फुर्र हो गयी जो कि क्षेत्र
में चर्चा का विषय बना हुआ है।बताते है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गाव में
एक महिला पति के साथ सात जन्मों तक रिस्ता निभाने वाली कसमो को दर किनार
करते हुए उस समय अपने आशिकी के साथ भाग गयी जब उसका पति रोजी रोटी के लिए
मुम्बई गया हुआ है और महिला पति के घर न रहने पर अपने पड़ोसी आशिकी के साथ
जीवन निभाने का फैसला करके सभी को चकित कर दी।महिला के कारनामे का पता चलते
ही परिवार में खामोशी छा गयी और परिजन लोक लज्जा के चलते बिना किसी बताए
ही महिला की खोजबीन करने लगे लेकिन जब कही पर महिला का पता नही चला तो लोगो
को पड़ोसी युवक पर शक किया जा रहा है क्योकि जब से महिला फरार है तब से
युवक भी फरार है।
