पुलिस ने फौजी पर ढाया कहर

 
 जौनपुर । सिगरामऊ थाना के बगल जौनपुर- लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग के समीप भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रूपया निकालने को लेकर गार्ड और राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट सेंटर नई दिल्ली के जवान नवीन सिंह से मारपीट हो गयी । मौके पर पहुंची पुलिस फौजी नवीन सिंह पुत्र रामदवर सिहं निवासी बरैईया को हिरासत मे लेकर थाने ले गयी जहा नवीन को थानाध्यक्ष सहित अन्य स्टाफ के लोगों ने जमकर दैहिक समीक्षा कर कहर ढाया तथा फौजी को धारा 151 मे चालान भेज दिया । पिटाई का शिकार फौजी का आरोप है कि मै अपनी पत्नी को दवा कराने हेतु पैसा निकालने आया था पत्नी को दवा कराकर दिल्ली जाना था ।  थानाध्यक्ष सिगरामऊ ने स्टाफ के साथ हमें जमकर मारा पीटा मेरा टिकट आईकार्ड  और एटीएम कार्ड सहित जरूरी कागजात छीन लिये और धमकी दिया कि किसी से कुछ बताओगे तो नौकरी से हाथ धो बैठोगे । वही थानाध्यक्ष का कहना है कि फौजी ने गार्ड से हाथापाई किया था। उक्त घटना की जानकारी सोशल मीडिया में फैलने पर डीजीपी ने संज्ञान लिया और वाराणसी के पुलिस महानिरीक्षक को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया।

Related

news 8739504302597614734

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item