बच्चों ने दी ज्ञान कौशल की परीक्षा

 जौनपुर। जेसीआई ने 700 बच्चों की कौशल, ज्ञान और समझ की परीक्षा जनक कुमारी व ब्लासम्स स्कूल में करवायी। जिसमें बच्चों ने चढ़-बढ़कर कर हिस्सा लिया । यह परीक्षा भारत स्तर पर सभी शहरों मं एक साथ करायी। इस परीक्षा में नेशनल लेवल विनर को 15 हजार, फस्र्ट रनरअप को 10 हजार और सेकण्ड रनरअप को 5 हजार और बाकी बच्चों को ट्राफी व सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया जायेगा। स्कूल प्रबन्धक जगबहादुर ने कहा कि इस तरह की परीक्षा से बच्चों का मानसिक विकास होता है और जनरल नालेज के ज्ञान में भी मदद मिलती है। अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी व राधेरमण जायसवाल ने बच्चों के उत्साह की तारीफ की और बच्चों को पेपर को सही भरने व लिखने के बारे में जानकारी दी। संयोजक राजेश अग्रहरि, आशुतोष जायसवाल, सलमान शेख, रतन सीकरी, संजय गुप्ता ने परीक्षा का निरक्षण किया।

Related

featured 5218836074199686727

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item