लूट का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस
https://www.shirazehind.com/2016/07/blog-post_384.html
जौनपुर। खेतासराय कस्बा निवासी दो सर्राफा व्यवसाईयों से 26 जुलाई की शाम आभूषण सहित नकदी आधा दर्जन बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर लूट लिया गया। घटना का खुलासा पांच दिन बीत जाने पर भी नही हुआ जिससे क्षेत्र में व्यवसाइयों में दहशत बनी हुई है और लुटेरों का हौसला बुलन्द है। ज्ञात हो कि संदीप सोनी की ज्वेलरी की दुकान टिकरी खुर्द में है तथा राजकिशोर की नौली में है दोनों साथ में एक ही बाईक से आते जाते है 26 जुलाई की शाम को घात लगाये बैठे आधा दर्जन बदमाशो ने तमंचे के बल पर डेढ़ किलो चांदी 10 ग्राम सोना व 35 हज़ार नकदी सरे राह लूट कर फरार हो गये । पुलिस खाक छान रही है अभी तक पुलिस के हाथ कोई अहम् सुराग नही लगा अपराधी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना की जाँच करने घटना स्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शाहगंज ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय मौके पर जमा भीड़ को नसीहत देते हुए कहा की रास्ता बहुत ही खराब है शाम के बाद व्यापारी वर्ग इस रास्ते पर सफर न करें । इस नसीहत से पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रशन वाचक चिन्ह खड़े हो रहे है तथा अपराधियों के हौसले बुलन्द हो रहे है तथा उन के अन्दर से पुलिसिया भय कम हो रहा है । क्षेत्र की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा न होने पर क्षेत्र में दहशत बनी हुई है ।

