साकारात्मक सोच से मिलेगी सफलता : डा0 कुन्दन सिंह
https://www.shirazehind.com/2016/08/0_23.html
जौनपुर। मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहॅू जौनपुर
में जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में कैरियर काउॅसिलिंग कार्यक्रम
के अन्तर्गत अपना व्यवसाय चुनिए पखवाडा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध कैरियर काउन्सलर डा0 कुन्दन सिंह एसोसिएट
प्रोफेसर माहत्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा विद्यालय के
छात्र-छात्राओं को बताया कि सार्थक ढ़ग से जीवन जीने की कला व वर्तमान
परिस्थतियों में सही मार्गदर्शन व कठिन परिश्रम एवं साकारत्मक सोच द्धारा
ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। जिला सेवायोजन
अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को यह बताया कि जीवन में
लक्ष्य के निर्धारण एवं कठिन समर्पण के द्वारा ही सफलता प्राप्त किया जा
सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पी के सक्सेना द्वारा बताया गया कि
अनुशासन एवं समय प्रबन्धन के द्वारा सफलता आसानी से प्राप्त की जा सकती
है।
कार्यक्रम
में मुख्य रूप से उप प्रधानाचार्या श्रीमती निवेदिता उपाध्याय, आर पी सिंह,
मुदित सक्सेना एवं शिवकुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में
प्रधानाचार्य पी के सक्सेना द्वारा आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

