हादसे में पिता पुत्र की मौत

 
जौनपुर। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के उसरा बाजार पेट्रोल पंप के समीप टैकर के धक्के से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद भाग रही टैकर को बक्शा थाने की पुलिस ने पकड़ लिया। बताते हैं कि सिकरारा थाना क्षेत्र के पूरा बघेला गांव निवासी 40 वर्षीय अमर बहादुर खरवार तथा उनके 62 वर्षीय पिता राजमणि मंगलवार को अपरान्ह बाइक से जा रहे थे कि तेज गति से जा रही टैकर यूपी 67-टी 7088 टक्कर मार कर निकल गयी। मौके पर अमर बहादुर की मौत हो गयी जबकि उनके पिता को इलाज के लिए रेफर कर जिला मुख्यालय ले जाया जा रहा था कि धनियाऊ में उन्होने दम तोड़ दिया। पुलिस नेदोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

Related

news 9104849698647634921

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item