सेवा समर्पण ही जनतन्त्र का मूल मन्त्र
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_480.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर चलायी जा रही तिरंगा यात्रा के समापन दिवस पर विकास खण्ड स्थित रूधौली बाजार में पत्रकार वार्ता के दौरान शाहगंज विधानसभा के भाजपा नेता ब्रह्मानन्द ओझा ने कहा कि पार्टी के नेतृत्व में गांव -गांव, नगर -नगर तिरंगा यात्रा निकाल कर जन-जन में देश भक्ति भावना जागृत करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। देश के जांबाज वीर सपूतों ने स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। हमें उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए सत्यनिष्ठा, देशप्रेम, नैतिकता एवं मानवता का संकल्प लेकर सभी भारतवासियों को देश की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। यही स्वतंत्रता दिवस की सार्थकता तथा देश प्रेमियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। राजनीति में सेवा समर्पण और त्याग हीं जनतन्त्र का मूलाधार हैं। राजनीति केक्षेत्र में जनसेवा को हीं मूलमंत्र मानकर कर्तव्य पथ अग्रसर हूँ तथा विधान सभा के लोगों का अपार स्नेह प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर राजमणि दूबे, राम स्वारथ बिन्द, सन्तोष सिंह, राम खेलावन वर्मा, बबलू तिवारी आदि उपस्थित रहे।

