हत्या के आरोप में दो सगे भाई को उम्र कैद
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_950.html
जौनपुर । जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कुम्भ गाँव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अरविंद मलिक ने दो भाइयों को आजीवन कारावास एवं 10-10 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार 15/5/2012 को पूर्वान्ह साढ़े रास्ते में कुंभ गांव निवासी राजनाथ को कुल्हाड़ी व राड से मारकर पड़ोसियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के लिए राजनाथ को बीएचयू में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गयी। मृतक के पुत्र अजीत कुंमार ने थाने में भाई अशोक , ओम प्रकाश तथा सन्तोष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। विद्वान न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस सुनने तथा साक्ष्य का अवलोकन तथा गवाहों के परीक्षण के बाद आरोपी भाई अशोक व ओमप्रकाश को आजीवन कारावास की सजा सुनायी तथा सन्तोष को साक्ष्य के अभाव में दोष मुक्त कर दिया गया।

