24 घंटे से तीन मोहल्ला अंधेरे में पब्लिक का गुस्सा सातवें आसमान पर

जौनपुर। नगर का पुरानी बाजार लाल दरवाजा और कालीकुत्ती मोहल्ला इस उमस भरी गर्मी में ब्लैक आउट हो गया है। इस तीनो मोहल्लो में कल रात से बिजली न रहने से लोग बिलबिला उठे है। हवा पानी न  मिलने कारण  जनता सरकार खिलाफ गुस्सा भड़क उठा है। फिलहाल लालदरवाजा के पास का ट्रांसफारमर आज शाम करीब सात बजे दुरूस्त करके बिजली व्यवस्था बहाल कर दिया गया है। लेकिन दो मोहल्लो में अभी अंधेरा भी कायम है।
मिली जानकारी के अनुसार कल रात करीब दस बजे एक साथ पुरानीबाजार और लालदरवाजा के पास लगा ट्रांसफारमर जल गया। जिसका परिणाम हुआ कि इन मोहल्लो के लोग अंधेरे में कृष्ण जी का जन्म कराया ही साथ में पूरी रात उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। सुबह हुआ तो विद्युत विभाग के अधिकारियों को उपभोक्ताओं ने सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद भी अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही के चलते देर शाम तक बिजली व्यवस्था बहाल नही हो सकी। पब्लिक का गुस्सा बढ़ता देख बिजली कर्मियों ने किसी तरह से लालदरवाजा पर लगे ट्रांसफारमर की खराबी ठीक करके कुछ इलाके में सप्लाई शुरू कर दिया है। लेकिन अभी पुरानीबाजार  में अंधेरा कायम है।


Related

news 1199486591068257929

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item