31 सभाएं और लगभग 100 स्थानों पर स्वागत किया जाएगा : हरेन्द्र सिंह
https://www.shirazehind.com/2016/08/31-100.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के मण्डल प्रभारियों,मण्डल अध्यक्षों व
जिला पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक कैम्प कार्यालय जेसीज चौराहा पर
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में आहूत हुईI बैठक में 25
अगस्त से शुरू हुई 31 अगस्त के बीच सभी सेक्टरों के अंतर्गत आने वाले बूथों
की संचरना का कार्य का संकल्प लिया गयाI
उक्त अवसर पर बोलते हुए जिला बूथ संरचना प्रभारी सुनील सिंह ने कहा की दिनांक 27 अगस्त को सभी मंडलों की बैठक कर बूथ संरचना की चर्चा सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सह-संयोजक के साथ बैठक कर बूथ रचना जिसमे एक बूथ अध्यक्ष,दो उपाध्यक्ष,दो मंत्री और 15 सदस्य सहित कुल 20 व्यक्ति होंगे, यह कार्य हर सूरत में 31 अगस्त तक होगा आवश्यक हैI
जिला परिवर्तन यात्रा प्रमुख डॉ हरेन्द्र सिंह ने बताया की जिले में परिवर्तन यात्रा भदोही से मडियाहूँ में प्रवेश करेगी और जनपद की सभी नौ विधानसभाओं में 1-1 दिन रात्रि निवास के बाद सुल्तानपुर की कादीपुर विधानसभा में प्रवेश करेगीI यात्रा के दौरान कुल 31 सभाएं और लगभग 100 स्थानों पर स्वागत किया जाएगाI
जिला प्रभारी विभूती नारायण राय ने सर्वप्रथम सभी मण्डल अध्यक्ष-प्रभारीयों को तिरंगा यात्रा की सफलता की बधाई दी और कहा की पुरे प्रदेश सपा की सरकार के उत्पीड़न और अत्याचार से तंग आ चुका है और जनता भाजपा की तरफ आशा की निगाहों से देख रही है, कार्यकर्ता प्रत्येक बूथों पर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताएंI
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा की कार्यकर्ताओं के दम पर ही विगत दो वर्षों से चल रहें संगठन के कार्यों को सफलतापूर्वक किया जा रहा है और पार्टी लगभग सभी बूथों पर अपनी उपस्थिति किसी न किसी माध्यम से दर्ज करा चुकी हैI उन्होंने बताया की बूथ संरचना में भी जनपद के मण्डल अध्यक्षों व प्रवासी उत्कृष्ट कार्य करके प्रदेश में जनपद का नाम दर्ज कराएंI
बैठक का संचालन जिला महामंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया व धन्यवाद ज्ञापन संदीप तिवारी ने कियाI
बैठक में डॉ अजय कुमार सिंह, पुष्पराज सिंह, डॉ नृपेन्द्र सिंह, जनार्दन सिंह, राम सिंह मौर्या, किरन श्रीवास्तव, पंकज मिश्र, अजीत प्रजापति, राजेश श्रीवास्तव बच्चा,सुनील सेठ, धरमपाल कन्नौजिया, रामविलास पाल, पियूष गुप्ता, राजवीर दुर्गवंशी, मनोज दूबे, आदि लोग मौजूद रहे