वसूली कर मनायी थानों पर जन्माष्टमी

जौनपुर। जिले के थानों और पुलिस चौकियों पर पर जन्माष्टमी के नाम पर लाखों रूपये वसूल कर जश्न मनाया गया। इस मौके पर जहां विभिनन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया वहीं शराब के जाम भी टकराये गये और इसका असर भी देखा गया। कई थानों पर सिपाही और दरोगा शराब के नशे में लड़खड़ाते देखे गये कुछ ने बवाल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जन्माष्टमी के एक पखवारे पूर्व ही थाने पर आयोजन के नाम पर वाहनों से वसूली करने का सिलसिला शुरू हो गया। अनेक प्रकार के दबाव बनाकर मनमाने तरीके से रूपये वसूलने में कई सिपाहियों को लगाया गया था। इसके अलावा टेण्ट, मेज, कुर्सी तथा खाने पीने एवं सजावट के लिए भी मोटे असामियों को पकड़ा गया था जो राजी खुशी से सभी व्यवस्था को अंजाम देने में आगे रहे। इसके एवज में असामी थानेदारों से जरूरतमंदों का काम कराकर अपनी भरपाई करने का हथकण्डा अपनाते हैं। ऐसा हर साल होता है। क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों को जन्माष्टमी का कार्ड भेजा जाता है और विद्युत उपकरणों से सजावट होती है। वसूली के रूपये का कुछ भाग जेब गर्म करने में चला जाता है और शेष खाने पीने और दावत का दौर में खर्च हो जाता है और धूम से हरसाल की तरह जन्माष्टमी मनायी जाती है।

Related

news 6208927560208791069

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item