प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत 4 सितम्बर तक करे आवेदन
https://www.shirazehind.com/2016/08/4_24.html
जौनपुर। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रो0
केन्द्र एच पी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष
2016-17 के अन्तर्गत इच्छुक अभ्यार्थियों से 5 सितम्बर 2016 तक आवेदन-पत्र
आमंत्रित किए जाते है इस योजना के अन्तर्गत इच्छुक अभ्यर्थी से 4 सितम्बर
2016 तक आवेदन पत्र पीएमईजीपी ई पोर्टल वेबसाइट पर आन लाइन कराकर नेट
द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र के साथ समस्त कागजात दो प्रतियों में दिनाक 5
सितम्बर 2016 तक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में जमा कर दे।
आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार दिनाक 8 सितम्बर 2016 को पूर्वान्ह 11 बजे
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र जौनपुर में किया जायेगा।

