ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु वार्षिक आय हुई एक लाख रूपये

 जौनपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेश राय ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित पिछड़ा वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को ‘ओ‘ लेवल का कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वर्ष 2016-17 में प्रशिक्षण दिलाया जाना है, जिस हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। इस प्रशिक्षण के लिए (10़$2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए तथा आवेदक बेरोजगार हों एवं किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृृत्ति न लेता हो। ‘ओ‘ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष होगी। इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ड्वैक से मान्यता प्राप्त कार्यरत संस्थाओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। निर्धारित प्रारुप पर प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा ‘प्रथम आगत प्रथम पावक‘ के सिद्धान्त के आधार पर चयन कर प्रशिक्षण देने वाली संस्था को भेजा जायेगा। प्रशिक्षण के उपरान्त तत्सम्बन्धी प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र ड्वैक द्वारा निर्गत किया जायेगा। पूर्व में ‘ओ‘ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय रु0 19884.00 तथा शहरी क्षेत्र में रु0 25546.00 निर्धारित थी, जिसके आधार पर दिनांक 31.08.2016 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। परन्तु शासन द्वारा आवेदक के माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रु0 1.00 लाख निर्धारित कर दी गयी है। अतः इच्छुक पात्र आवेदक जिनके माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय (ग्रामीण/शहरी क्षेत्र में) रु0 1.00 लाख से अधिक न हो। निर्धारित प्रारुप पर आवेदन पत्र दो प्रतियों में प्रमाणित जाति, आय एवं शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ दिनांक 30.09.2016 तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जौनपुर के कार्यालय विकास भवन, प्रथम तल में जमा कर सकते हैं।  

Related

news 5372152275991189223

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item