हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को

 जौनपुर।  क्रीडा अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में 29 अगस्त 2016 को स्व0 मेजर ध्यान चन्द्र विश्व विख्यात हॉकी खिलाड़ी के जन्म दिवस पर खेल पर्व के रूप में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों को जिला स्तरीय जौनपुर हाकी प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम जौनपुर के प्रागंण में किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते है जो अपने स्कूल/कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र स्कूल/कालेज के पैड पर लिखवाकर साथ लाना आवश्यक होगा। प्रतियोगिता में प्रविष्टि निःशुल्क है, तथा प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नही होगा। विजेता एवं उप विजेता टीमों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related

news 4225618061384696723

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item