लायंस क्लब अन्तिम शनिवार को जरुरतमंदो मे निःशुल्क भोजन का वितरण करेगा

जौनपुर। लायन्स व लायनेस क्लब जौनपुर “गोमती” के तत्वाधान मे लायन्स शताब्दी वर्षीय सेवाकार्य के अन्तर्गत भूख से निवृत्त कार्यक्रम का आयोजन धरनीधरपुर, अहियापुर पे किया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत जरुरतमंद व निःसहाय लोगों मे क्लब की तरफ से चावल, आटा, दाल व नमक से भरे 55 अन्न झोलो का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्लब अध्यक्ष ला0 मनीष गुप्ता ने कहा कि क्लब प्रत्येक माह जरुरतमंद लोगो के पास जा कर इसी प्रकार अन्न से भरे झोलो का वितरण करता रहेगा। जिससे कोई भी भूखा न रहे। इसी क्रम मे शताब्दी वर्षीय सेवाकार्य के समन्यवक एम0जे0एफ0 ला0 डा0 जी0सी0 सिंह ने कहा कि यह बड़ा पुनीत कार्य है जिसमे क्लब के सभी सदस्यो को अपनी सहभागिता देनी चाहिए जिससे अन्न से भरे ये झोले और अधिक मात्रा मे वितरीत किये जा सके। कार्यक्रम मे उपस्थित संदीप जायसवाल व ऋषि श्रीवास्तव ने क्लब के सेवाकार्यो से प्रेरित होकर क्लब की सदस्यता भी ग्रहण की। मेन्बरशीप चेयरमैन ला0 अशोक गुप्ता ने उक्त दोनो नए सदस्यो को पिनप कर विधिवत क्लब की सदस्यता ग्रहण करायी। इसी क्रम मे सचिव ला0 दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि क्लब प्रत्येक माह के अन्तिम शनिवार को जरुरतमंदो मे निःशुल्क भोजन का वितरण करेगा। जिसका शुभारम्भ 27.08.2016 को चैरा माता मंदिर सायं काल 7 बजे ओलन्दगंज से किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम का संचालन ला0 गौरव श्रीवास्तव ने किया और धन्यवाद ला0 गणेश साहू ने किया। कार्यक्रम की सफलता मे विशेष सहयोग ला0 संजय सिंह एवं अजय गुप्ता का रहा। कार्यक्रम के संयोजक ला0 डा0 रामअवध यादव एवं लाय0 शकुन्तला यादव रही। कार्यक्रम मे मुख्य रुप से लायनेस अध्यक्ष प्रतिमा गुप्ता सचिव विभा श्रीवास्तव, ला0 संजीव गुप्ता, ला0 दीपक चिटकारिया, लाय0 अरूणा गुप्ता, लाय0 ज्योति शाह, ला0 विरेन्द्र सिंह, ला0 संतोष साहू, ला0 गणेश गुप्ता, ला0 धनन्जय पाठक, ला0 सुधीर साहू, ला0 अनिल अग्रहरी, ला0 सुभाष सोनकर, लाय0 अमृता जायसवाल, ला0 नीरज शाह, आदि लोग उपस्थित रहे।


Related

news 5826533725294885929

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item