श्री हनुमान जयंती पर 9 अगस्त को निकलेगी भव्य रथयात्रा

 जौनपुर। श्री मेंहदीपुर बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में 9 अगस्त दिन मंगलवार को श्री हनुमान जयंती पर नगर में भव्य रथयात्रा निकाली जायेगी। सायं 5 बजे से निकलने वाली उक्त रथयात्रा नगर के मोहल्ला नखास के विसर्जन घाट पर स्थित नवदुर्गा शिव मंन्दिर से उठेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति के संयोजक सन्दीप मोदनवाल ने बताया कि उक्त रथयात्रा नखास से निकलकर ओलन्दगंज, चहारसू, कोतवाली, अलफस्टीनगंज, अटाला मस्जिद, शाही किला, सद्भावना पुल होते हुये चौरा माता ओलन्दगंज पहुंचकर समाप्त हो जायेगी। शोभायात्रा मंे हाथी, घोड़े, बैण्ड, बाजे, ध्वनि विस्तारक के अलावा आकर्षक झांकियां और मेंहदीपुर बालाजी का आकर्षक रथ रहेगा। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा आदि भजन-कीर्तन करते हुये अपनी सहभागिता निभायेंगे। श्री मोदनवाल ने जनपद के भक्तों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता निभाकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

Related

featured 6176123371010655623

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item