भदोही : जली हुई हालत में नहर तक कैसे पहुँची युवती , पुलिस के दावे पर सवाल

भदोही । जिले के ऊंज पुलिस क्षेत्र में नहर के किनारे एक युवती जली स्थिति में मिली । पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया । पुलिस का दावा है कि वह खाना पका रही थी उसी दौरान ढिबरी गिरने से झुलस गयी । पुलिस की यह कहानी नहीँ पच रही है ।
  अकोढा गाँव निवासी अन्नू शाहिन (22) पुत्री फारुख सुबह दशरथपुर गाँव में नहर के पास अचेता स्थिति में जली हुई हालत में पायी गयी । ऊंज पुलिस को सूचना मिलने पर उसे गोपीगंज के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया । इस सम्बन्ध में ऊंज एसओ ने बताया अन्नू सुबह भोजन पका रही थी तभी ढिबरी गिरने से वह झुलस गई । लेकिन पुलिस की यह कहानी नहीँ पच रही है । अगर अन्नू ढिबरी से जली थी तो वह नहर के पास कैसे मिली । उसे पुलिस अस्पताल क्यों ले गई परिजन क्यों नहीँ ले गए । जलने के बाद वह नहर के पास कैसे पहुँची । इस पर पुलिस का दावा है जहाँ उसे बेहोसी हालत मे उठाया गया है वह गाँव की सीमा से सटा है ।जलती हुई वह नहर की तरफ़ भागी । बहरहाल यह पुलिस का दावा है लेकिन इसकी दूसरी भी कहानी हो सकतीं है ।

Related

news 6505643270164875722

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item