श्रद्धालुओ ने दण्डवत यात्रा करके किया जलाभिषेक
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_622.html
जौनपुर। रविवार को नागपंचमी के शुभ अवसर पर शिव सेवा संस्थानम के संस्थापक स्वामी अम्बुजानन्द जी महराज के तत्वाधान में विशाल दण्डवत यात्रा व भण्डारे का आयोजन किया गया दण्डवत यात्रा सुबह 8 बजे हनुमान घाट से आदि गंगा गोमती का जल लेकर हजारो की संख्या में भक्त भगवान शिव को दण्डवत प्रणाम करते हुए चाहरसु चौराहा होते हुए कोतवाली से बाबा जागेश्वर नाथ मन्दिर तक गयें वहॉ उन्होने बाबा जागेश्वर नाथ जी को जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया तत्पश्चात संस्थान द्रारा आयोजित भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया ा

