आसाम से आयी 9322 ईवीएम

 जौनपुर । विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज की जा रही हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के बाद अब ईवीएम एकत्र की जा रही है। जिसके क्रम में जिले में पहली खेप असम से 6 ट्रक से 9 हजार 322 ईवीएम आ गई है। जिसे कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम गोदाम में रखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों में जुट गया है। आयोग अपनी तैयारियां धीरे-धीरे तेज कर रहा है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर कटिबद्ध है। इसी कड़ी में आयोग लगातार निर्देश पर निर्देश दे रहा है। साथ ही तैयारियों पर नजर भी रखा गया है। आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के बाद गहन समीक्षा किया। मतदान केंद्र से लेकर अन्य तैयारियों की सूचनाएं मांगी। साथ ही अब असम के दो जिलों से 9 हजार 322 ईवीएम को 6 ट्रकों से भेजा। जिसे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बने नये ईवीएम गोदाम में रखा जा रहा है। इस कार्य की निगरानी के लिए करंजा कला के एडीओ पंचायत सूर्यबख्श सिंह को लगाया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकांत राम ने बताया कि 9 हजार ईवीएम असम से आई है। जिसे सुरक्षित रखा जा रहा है।

Related

news 4972322763380671531

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item