भाजपा नेत्री की FACE BOOK पर अपत्ति जनक पोस्ट करने के मामले विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ मुकमा दर्ज

जौनपुर। भाजपा नेत्री रंजना सिंह की फोटो के साथ अपत्ति जनक पोस्ट फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में सदर विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान के विरूध नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राम भरोषे ने शिराज ए हिन्द डाॅट काम को बताया कि विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ ,354 ख,504, 506,507,66 A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होने यह भी बताया कि अभी और धारा बढ़ायी जायेगी।
मालूम हो कि कल भाजपा नेत्री रंजना सिंह ने एसपी को बताया कि बीते 24 अगस्त को पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और पत्थरबाजी हुई थी। इसी वारदात में मेरे कमर मेें काफी चोट आ गयी थी। जिसके कारण मै अचेता अवस्था में थी। उस दरम्यान खीची गयी एक फोटो को सदर विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान ने एक फोटो अपने फेसबुक पर पोस्ट किया और आपत्ति जनक शब्दो का प्रयोग किया है। यह नारी जाति का बहुत बड़ा अपमान है। जिसके कारण मै अवसाद हूं। रंजना ने एसपी को 24 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी मांग किया है। एसपी अतुल सक्सेना ने इसकी जांच सीओ सिटी से कराकर कार्यवाही करने की बात कही है। 

Related

news 279806395700321299

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item