चार सितम्बर तक कार्यकर्ताओ को रिहा नही किया गया तो पांच को होगी हिन्दू पंचायत: सुनील सिंह

जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से अराजक तत्व  बखौला गये है। जेएनयू हो या जौनपुर दोनो जगह राष्ट्र विरोधी नारे लगाये जा रहे है। उन्होने पूरे दावे के साथ कहा कि जौनपुर के मदरसों में अराजक तत्वो का जमावड़ा बन गया है और आतंकवादियों की शरण स्थली बन गयी है।
सुनील सिंह आज केराकत काण्ड में जेल में बंद हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ से मुलाकात करने के बाद पत्रकारो से बात किया।
सुनील सिंह ने जिला प्रशासन को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि एक तरफ राष्ट्र विरोधी नारेबजारी करने वालो के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाले राष्ट्र भक्त युवाओ को जेल की सलाखो के पीछे भेज दिया गया दूसरी तरफ राष्ट्रद्रोहियों को बचाने का काम किया गया यह कैसा इंसाफ है। उन्होने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 4 सितम्बर तक निर्दोश लोगो को जेल से रिहा नही किया गया और आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया तो हम लोग पांच तारीख को केराकत में हिन्दू पंचायत करेगें। इस पंचायत में आजमगढ़ मऊ बलिया वाराणसी चंदौली इलाहाबाद तक के कार्यकर्ता भाग लेगे।


Related

politics 6093936759223109448

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item