पुलिया से कूदे किशोर की जलसमाधि

  
जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरसण्ड गांव में पुलिया से कूदकर पोखरी में स्नान कर रहे एक किशोर की जलसमाधि हो गयी। गोताखोर द्वारा प्रयास के बाद शव पानी से बाहर निकाला गया और पुलिस ने पंचायतनामा कर लाश परिजनों को सौप दिया। मृतक के माता पिता इलाज के वास्ते मुम्बई गये है उनके आने का इन्तजार हो रहा है। बताते हैं कि तरसण्ड गांव निवासी तीन किशोर रविवार को अपरान्ह गांव की पोखरी में स्नान करने गये और निकट ही स्थित पुलिया से पानी में छलांग लगाने लगाने लगे। इसी दौरान 17 वर्षीय अनुराग सिंह पुत्र सुनील सिंह ने जब छलांग गयी तो पानी से बाहर नहीं निकला तो उसके मित्रों ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गये। इसके बाद गोताखोर को बुलाकर लाश निकाली गयी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही कर रही थी लेकिन ग्रामीणों के आग्रह पर परिजनों को सौपा गया। मृतक के माता पिता मुम्बई से फ्लाइट द्वारा रवाना हो चुके हैं।

Related

news 4057284780142849850

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item