दीवार ढहीे, बालिका की मौत

जौनपुर। जिले के खेतासराय’ थाना क्षेत्र के रानींमऊ गांव में शनिवार की रात घर की कच्ची दीवार ढह जाने से एक बालिका की मलबे में दब जाने से मौत हो गई । आनन फानन में परिजनों ने पंचनामा कर के सुपुर्दे खाक कर दिया। उक्त गांव निवासी फारूक अहमद की 9 वर्षीया पुत्री सानिया अपने घर में सो रही थी बाकी परिवार घर के दूसरे तरफ था तभी अचानक कच्ची दीवार धाराशाही हो गई । मलबे में उक्त बालिका दब गई जिससे घर में कोहराम मच गया । चीख पुकार सुनने के बाद भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये । जब तक मलबे से किशोरी को बाहर निकालते तब तक किशोरी ने दम तोड़ दिया था ।

Related

news 9135809013094206385

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item