जौनपुर। कजंगाव प्राइमरी पाठशाला पर बीते 28 जुलाई से बच्चों का दोपहर का भोजन ग्राम प्रधान द्वारा नहीं बनावाया जा रहा है। प्रधानाध्यापक अमर बहादुर यादव ने बताया कि प्रधान मानक के विरूद्ध तथा कम भोजन बनवा रहे थे तथा दूध भी बच्चों को घटिया दिया जा रहा था। इसका विरोध करने प्रधान ने भोजन के लिए सामग्री देना बन्दकर दिया। अभिभावकों ने बताया कि इसकी जानकारी एबीएसए को दे दी गयी है।