आबंटन की पत्रावली फाड़ने का प्रयास
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_24.html
जौनपुर । धर्मापुर विकास खण्ड के राजेपुर गोपालापुर ग्राम सभा में कोटे की दुकान के आबंटन के लिए बैठक केशवपुर प्राइमरी पाठशाला पर बुधवार को थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर व ब्लाक के एडीओ पंचायत व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इसमें पांच आवेदक रहे। जिसमें राधा पत्नी सुरेन्द्र के पक्ष में अधिकांश ग्रामीणों ने अपना समर्थन दिया। राधा के पक्ष में कोटे की पत्रावली लेकर अधिकारी व कर्मचारी ब्लाक पर चले गये। इसके बाद एकपक्ष की कुछ महिलायें भी ब्लाक पर पहुंच गयी और लिपिक फरजिला से उक्त पत्रावली छीना झपटी कर फाड़ने का प्रयास करने लगी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने फटकार मामला शान्त कराया और महिलाओं को वहां से हटाया।
