तीसेरे दिन रहे हड़ताल पर होमगागार्ड
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_41.html
जौनपुर। जिले के सभी होमगार्ड अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल पर रहे और जिला मुख्यालय पर धरना एकजुटता का परिचय किया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने कहा कि एशोसिएशन द्वारा आठ वर्ष से शत प्रतिशत ड्युटी बढ़ाने की मांग की जा रही है लेकिन होमगार्ड मुख्याय द्वारा आज तक ड्युटी बढ़ाने के बारे में सिर्फ आस्वासन दिया गया। उन्हाने कहा कि सरकार समस्याओं का निदान करना चाहती है लेकिन विभाग के अधिकारी नहीं चाहते। एनआईसी सिस्टम में धांधली करके जवानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जवान भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामधनी, महामंत्री अनिल राय, विनय मौर्य, महेद्र यादव अरविन्द मौर्य आदि ने सम्बोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार गौतम ने किया।

