पिकअप से ले भागे गरीब के बकरी

जौनपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मवेसी चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पुलिस कई बार चोरों से भिड़ने के बाद पिटी और चोर नहीं पकड़े गये जिससे उनके हौसले बुलन्द है। बक्शा थाना क्षेत्र बक्शा के वीरभानपुर निवासी राकेश कुमार उर्फ हीरा की बकरी को चोरो ने मंगलवार की रात दो बजे उडा दिया। राकेश अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था । रात में पिकअप सवार चोरों ने पहले खूंटे में बंधे बकरी को खोलने का प्रयास किया जब नहीं खोल सके तो धारदार हथियार से काटकर वाहन में लादकर फरार हो गये। वाहन की आवाज सुनकर घर वाले जाग गए और देखा तो उनकी बकरी गायब हो गई थी । वाहन को काफी दूर तक खोजने पर भी नहीं लगा पता। राकेश  गरीब परिवार से हैं और साइकिल का पंचर और बकरी पालन करके घर का खर्च चलाता है। इस तरह की घटना पहली नहीं है । बीते महीने में उद्धम यादव का सोलर पैनल व  राजेन्द्र की बकरी पर भी चोरों ने हाथ साफ किया था और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया था जिससे चोर बेखौफ है ।

Related

news 3451598059841101780

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item