भ्रष्टाचार की जांच कराकर लूंगा दम: भाकिमयू
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_52.html
जौनपुर। सरस्वती मन्दिर को ब्यावसायिक प्रतिष्ठान नही बनाने दिया जाएगा द्यइसके लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा किसान यूनियन ने उठाने का दृढ़ संकल्प कर लिया है । उक्त बाते भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धनंन्जय सिंह ने मुंगराबादशापुर में पत्रकारों से बात करते हुए बुधवार को रामलीला मैदान मे कहा। उन्होने कहा की मुंगराबादशाहपुर में मनीषी स्व० यमुना प्रसाद गुप्त ने वर्ष 1923 मंे क्षेत्र में शिक्षा को बढा़वा देने के लिए हिन्दू इण्टर कालेज की स्थापना की उसे विगत दो दशक से प्रबन्धको द्वारा ब्यावसायिक प्रतिष्ठान बना दिया गया । एक प्रबन्धक ने जहां कालेज की आराजी को नियमो, कानून को ताक पर रख कर योजनाबद्ध तरीके से क्षति पहुंचाया तथा फर्जी प्रमाण पत्रों पर शिक्षक से लेकर परिचारक तक की नियुक्ति कर धनउगाही किया वही बर्तमान प्रबन्धक द्वारा भी कालेज को ब्यवसायिक केन्द्र बना दिया गया है । जिसके बिरूद्ध न्यायालय के निर्देश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है लेकिन मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस आरोपी से सांठ गांठ कर बिवेचना को प्रभावित कर रही है । उन्होने मुख्य मंन्त्री अखिलेश यादव को भेजे गये 14 सूत्रीय शिकायती पत्र की प्रतियां पत्रकारो को उपलब्ध कराते हुए कहा की कालेज मे फैले भ्रष्टाचार की जांच करा कर ही दम लूंगा । इसके लिए जरूरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन के साथ ही यूनियन आमरण अनशन तक करने को तैयार है । उन्होने जिम्मेदार बिभागीय अधिकारियो की मिली भगत से किये जा रहे लूट पाट को संज्ञेय अपराध करार देते हुए इसकी मुख्य मंन्त्री से जांच कराने की मांग की है । इस अवसर पर उनके साथ यूनियन के राष्ट्रीय महा सचिव छोटेलाल प्रजापतिपूर्व जिलाध्यक्ष सीता राम पटेल अनिल शुक्ला घनश्याम दास गुप्त सहित यूनियन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

