छात्रवृत्ति के लिए किया प्रदर्शन

जौनपुर। पूर्वान्चल विश्वविद्यालय एवं महाविद्यलयों की लापारवाही और धांधली के कारण तमाम छात्र व छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिली और वे दर दर भटक रहे हैं। जिला प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। सरयू प्रसाद महाविद्यालय कजंगाव के बीएड कक्षा में प्रथम सेमेस्टर के संस्थागत छात्र व छात्राओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। छात्रों ने बताया कि उन्होने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का आवेदन किया है। किन्तु अभी तक उनका लाभ तक नहीं मिल पाया है। जिससे बीएड द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेने में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने मंाग किया कि उनके खाते में धनराशि भेजी जाय जिससे वे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकें और पठन पाठन सुचारू रूप से चल सके। इस अवसर पर प्रीति मौर्य, संदीप प्रजपति, नितिन सिंह, दीपक , अनुपम सिंह, स्वदीश कुमार, आशीष सिंह, शेषमणि यादव आदि मौजूद रहे।

Related

news 1259654540086855374

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item