कांग्रेस नेताओं को फर्जी मुकदमें में फंसाना चाहती है सपा सरकार : नदीम
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_6.html
सपा के वरिष्ठ नेता सरकार के खिलाफ न बोलने की दे रहे हिदायत
जौनपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सदर विधायक नदीम जावेद ने कहा कि सूबे की सपा सरकार मजबूत और जनाधार वाले कांग्रेस नेताओं को फर्जी मुकदमें में फंसाने की साजिश रच रही है। वाराणसी के विधायक अजय रास को आठ महीने तक जेल में रखने के बाद मेरी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। श्री जावेद ने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेताओं ने फोन पर सरकार के खिलाफ न बोलने की हिदायत दी है। यह भी कहा है कि धरना, प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ बयानबाजी बंद नहीं हुई तो परेशानी में पड़ जाओगे। सदर विधायक बुधवार की शाम अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनाधार बढ़ने से समाजवादी पार्टी परेशान है। खास तौर से मुस्लिमों का झुकाव कांग्रेस की तरफ होने से सपा सरकार की नींद उड़ गई है। मंगलवार को वाराणसी में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रोड शो में जिस तरह से मुसलमानों की भीड़ उमड़ी उससे साबित हो गया है कि समाजवादी पार्टी की बुनियाद हिल चुकी है। मूलरूप से मुस्लिम और यादव समीकरण की सियासत करने वाली सपा के दामन से मुस्लिम वोट पूरी तरह से छिटक चुके हैं। जिसके चलते सपा के लोग घबरा गए है और विपक्षी दल के मजबूत नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाने की साजिश रच रहे है। नदीम जावेद ने कहा कि 2012 का विधान सभा चुनाव जीतने के बाद मैंने जनता के मुद्दों पर सदन से सड़क तक लगातार लड़ाई लड़ी। बिजली, पानी, और सड़क के सवाल पर मैने और मेरे सहयोगियों ने कई बड़े आंदोलन चलाए। नतीजन मरे और मेरे सहयोगियों के ऊपर दर्जनों मुकदमें लाद दिए गए। अब सत्ता में बैठे लोग नये ढंग से फंसाने की धमकी दे रहे है लेकिन जनता के बुनियादी सवालों पर हम यूं ही लड़ते रहेगें। उन्होंने कहा कि सोनियां गांधी के वाराणसी के रोड शो में जिस तरह का जनसैलाब उमड़ा उससे यह साबित हो गया है कि आम जनता का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ा है और कांग्रेस सूबे में विकल्प के रूप में मजबूती के साथ खड़़ी हुई है।