बुढ़वा मंगल पर हनुमान मन्दिर पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

  जौनपुर। हनुमान जयंती पर मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित हनुमान मंदिरों पर भक्तों ने मत्था टेककर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान महावीर के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। साथ ही जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक हनुमान जी की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गयी।
    इसी क्रम में श्री मेंहदीपुर बालाजी सेवा समिति के बैनर तले 5वां ऐतिहासिक रथयात्रा निकाली गयी जो नगर के नखास स्थित विसर्जन घाट के नवदुर्गा शिव मंदिर से उठकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुये ओलन्दगंज स्थित चैरा माता मन्दिर पहुंचकर समाप्त हो गयी। इस दौरान रथयात्रा का जगह-जगह स्वयंसेवी संगठनों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट के अलावा बैण्ड, बाजे, भांगड़ा, ध्वनि विस्तारक यंत्र शामिल थे जहां भक्ति गीतांे पर भक्त नृत्य कर रहे थे। इस दौरान इलाहाबाद से आयी आकर्षक झांकी एवं महावीर जी का सिंहासन लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र रहा। ओलन्दगंज चैराहे पर संरक्षक मण्डल के सदस्य शम्भूनाथ गुप्ता, प्रेमचन्द्र मोदनवाल, राजेन्द्र गुप्ता, सुशील वर्मा एडवोकेट आदि ने श्री बालाजी का माल्यार्पण करके नारियल फोड़कर पूजन किया। जगह-जगह स्वागत एवं तोरण द्वार के बीच होकर चलने वाली रथयात्रा में शामिल लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू वर्मा, रूपेश वर्मा, डा. हेमंत श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, विकास अग्रहरि, आशू गुप्ता, सरदार बिट्टू सिंह, शुभम गुप्ता, अनिल लाइनमैन सहित अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। अन्त में कार्यक्रम आयोजक/संस्थापक संदीप मोदनवाल ने समस्त सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    इसके अलावा अजोशी मन्दिर सिकरारा, बिजेथुआ महावीरन सूरापुर, दौलतिया मन्दिर मुंगराबादशाहपुर, हनुमान घाट, बड़े हनुमान मन्दिर चक प्यार अली, बावनवीर मन्दिर रासमण्डल, संकट मोचन मन्दिर कोतवाली, बीआरपी हनुमान मन्दिर, मारूति मन्दिर टीडी कालेज, हनुमान मन्दिर जेसीज चैराहा, रामजानकी मन्दिर गूलर घाट, नवदुर्गा शिव मन्दिर, ओलन्दगंज के अलावा अन्य हनुमान मन्दिरों मंे भक्तों ने मत्था टेक करके पूजा किया।

Related

news 1981236931263699566

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item