विधायक ने टेल तक पानी पहुंचाने के लिये एई और जेई को दिया निर्देश

    जौनपुर। केराकत के सपा विधायक गुलाब चन्द्र सरोज ने मंगलवार को विकास खण्ड मुफ्तीगंज के पतौरा, सुरतपुर, मुर्की, पुरनपुर, पनिहर, बजरंगनगर, मझली, मढ़ी, विसौरी, पतरही सीमा तक एई और जेई के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देशित करते हुये कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुये पानी की क्षमता को और बढ़ाया जाय। इस पर एई सुरेश कुमार ने बताया कि शारदा सहायक पेसारा राजवाहा की कुल क्षमता 271 क्यूसेक है जिससे शाहगंज राजवाहा हेड में 1.60 मीटर गेज पानी छोड़ा गया है। उसमें से पेसारा राजवाहा में 1.05५मीटर गेज पानी छोड़ा गया है। नहर में पानी कुलावा तक न पहुंचने पर एई ने विधायक श्री सरोज से कहा कि पानी और बढ़ा देते हैं। इसी क्रम में विधायक जी ने जेई महेन्द्र प्रताप को निर्देशित करते हुये कहा कि पतौरा पुल की चहारदीवारी टूटी है जिसे बनवाने की कोशिश की जाय। इस दौरान विधायक जी के पूछे जाने पर एई ने बताया कि बीते 7 अगस्त सुबह में पानी छोड़ा गया है। तीसरे दिन तक केवल बजरंगनगर तक पानी पहुंचा है। एई ने बताया कि पानी बढ़वा दिया है। शाम तक पानी पतरही तक पहुंच जायेगा।

Related

news 4248649606493634391

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item