जर्जर विद्यालय में पढ़ने को मजबूर हैं नौनिहाल

   जौनपुर। लगता है कि शिक्षा विभाग व प्रशासन को किसी बड़े दुर्घटना का इंतजार है तभी तो तमाम शिकायत करने के बावजूद भी सरकारी स्कूल की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मालूम हो कि मछलीशहर तहसील क्षेत्र के अन्य सरकारी स्कूलों की तरह ग्राम पंचायत रसूलपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय की स्थिति भी एकदम दयनीय है। इस विद्यालय को देखा जाय तो पता चलेगा कि दीवारें एकदम जर्जर हो गयी हैं। बारजे फट गये हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों सहित पढ़ाने वाले शिक्षक अपनी जान हथेली पर रखे रहते हैं। बच्चों व शिक्षकों में हमेशा डर बना रहता है कि न जाने कब जर्जर विद्यालय कहीं से गिर जाय। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी हल्का बीआरसी, एबीएसए सहित अन्य सम्बन्धित को नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी सब के सब मौन साधे हुये हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुये मांग किया है कि उक्त विद्यालय की स्थिति को देखते हुये कोई ठोस कदम उठाया जाय, ताकि देश के भविष्य बिना डर के पठन-पाठन कार्य कर सकें।

Related

news 4998381803246043243

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item