जौनपुर से हरिद्वार के लिये रवाना हुआ योगियों का दल

  जौनपुर। पतंजलि योग समिति जौनपुर के बैनर तले मंगलवार को साधकों की एक टीम हरिद्वार के लिये रवाना हुई जिसमें शामिल लोगों का जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर समिति की तरफ से स्वागत किया गया। मालूम हो कि हरिद्वार में 11 से 15 अगस्त तक पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन सुनिश्चित है। इस बाबत समिति के प्रान्त सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने बताया कि योग गुरू बाबा रामदेव के आदेश पर जनपद में आयोजित 25 दिवसीय सह योग प्रशिक्षण शिविर से कुल 26 साधकों का चयन हुआ। प्रथम चरण में साधकों के लौट आने के बाद मंगलवार को दूसरे चरण के 13 साधक हरिद्वार के लिये रवाना हुये। इस दौरान स्वागत करने वालों में जिला विस्तारक संतोष जी, सदर युवा प्रभारी जगदीश योगी सहित अन्य ने साधकों का स्वागत किया। श्री योगी ने बताया कि आज हरिद्वार जाने वालों में रोहित योगी, संजय योगी, भारत लाल, विजय कुमार, विवेक कुमार, संजय जी, स्वदेश, वंदना, पूजा जी, मदन मोहन, रविन्द्र, ओम प्रकाश व अवधेश हैं।

Related

news 8535388514918068136

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item