भदोही पुलिस ने चार चोरों को किया गिरफ्तार , साठ हजार के आभूषण बरामद
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_271.html
भदोही । ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस को
बड़ी सफलता मिली है ।गुरुवार को पुलिस ने चुराए गए लगभग 60,000 रुपए के
जेवरात और 2500 की नकदी बरामद किया है । साथ में चार आरोपियों को गिरफ्तार
किया है । इस सम्बंध में कांवल निवासी पीड़ित की तरफ़ से चोरी के खिलाफ
पिछले दिनों एफआईआर दर्ज कराई गई थी ।
ज्ञानपुर कोतवाली के कांवल निवासी राम विलास मिश्रा ने पिछले दिनों अज्ञात
चोरों ने मकान से जेवरात व अन्य सामान चोरी की तहरीर दिया था । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नंदापुर तिराहा से चार अभियुक्त को शाम चार बजे गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 60,000 रुपए के आभूषण के अलावा 2500 रुपए की नगदी बरामद की है । गिरफ्तार किए गए लोगों में राजेश उर्फ पप्पू पुत्र शंकर मुनील उर्फ छांगुर विष्वकर्मा पुत्र ननकू निवासी चककिषुनदास थाना ज्ञानपुर और दिनेश कुमार बिन्द उर्फ रघ्घु पुत्र श्यामधर बिन्द निवासी चंदापुर,
दिनेष सिंह पुत्र रामनारायण निवासी नंदापुर थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही।
को गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया है ।पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द पाण्डेय ने गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।
