पत्रकार उत्पीड़न पर आपात बैठक

जौनपुर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जौनपुर की आपात बैठक विजय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमें गत दिनों जनपद के एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के सम्वादाता के साथ जिले के एक मंत्री के पुत्र के साथ चल रहे गनर द्वारा मार पीट एवं दुर्व्यवहार किये जाने की घटना की एक स्वर में निन्दा की गयी। जिलाधिकारी के माध्यम से यह मॉग की गयी कि तत्काल स्थायी समिति की आपात बैठक बुलाकर इस घटना के लिए दोषी जनों के विरूद्ध कडी से कडी कार्यवाही की जाये। 
  बैठक में तीन दिन पूर्व की घटना को अबतक जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान में न लिये जाने पर दुःख व्यक्त किया गया। मॉग की गयी कि इस तरह की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के साथ कड़ी कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी को यूनियन द्वारा प्रेषित पत्र में घटना के लिए दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए स्थायी समिति की आपात बैठक बुलाने की मॉग की गई।
    बैठक का संचालन महामंत्री सन्तोष सोन्थालिया ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रेम प्रकाश मिश्र, जाफर अहसन जाफरी, रियाजुल हक, विरेन्द्र कुमार गुप्ता, सुशील कुमार स्वामी, राजेश श्रीवास्तव, अजीत सिंह, प्रियेश मिश्र, रवीन्द्र विक्रम सिंह, ओम प्रकाश यादव, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, कैलाश मिश्रा, ए0के0 सिंह, जावेद रिजवी, महेन्द्र चौधरी, मंगला तिवारी, गोविन्द गौरव, एमएच सिद्दीकी, जुबेर अहमद, डा0 अखिलेश मिश्रा, नौशाद अली, संजय शुक्ला, अरूण यादव आदि पत्रकार बैठक में उपस्थित रहे। 

Related

news 6594795869686336550

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item