भाजपा ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों का सम्मान

 जौनपुर।  भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र राष्ट्रभक्त पार्टी है जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उसके बाद युद्ध में शहीद हुए वीर जवानो के परिजनों को अपने पार्टी के बैनर तले सम्मानित करती है और भारत माता की जय-वन्दे मातरम का नारा लगाती हैI उक्त बातें नगर के साहू धर्मशाला के सभागार में भाजपा जौनपुर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के सम्मान में आयोजित याद करो कुर्बानी में मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहीI उन्होंने कहा की देश का इतिहास बलिदानों से भरा पड़ा है लेकिन आज़ादी के बाद जो इतिहास लिखा गया उसमे गरम दल के लोगों को उचित स्थान नहीं दिया गयाI
पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए कहा की वीर सावरकर जैसे क्रांतिकारी को इतिहास में वो स्थान नहीं मिला जिसके वो हकदार थे, इतिहास में कभी किसी भी क्रांतिकारी को दो बार काले पानी की सजा नहीं हुई थीI
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर, अशोक सोनकर, ब्रह्मदेव मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव ने कहा की जनपद के शहीदों को सम्मानित करने के लिए पैतृक गाँवों पर प्रतिमा लगाई जानी चाहिए और बाजारों के नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिएI
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा की देश में आज़ादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीदों को भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगाठ पर जनपद के सभी अमर शहीदों को नमन और उनके बलिदान से आने वाली पीढ़ियाँ सबक लेकर देश के लिए मर मिटने को तैयार रहेंगीI
इसके पूर्व कार्यक्रम में आये हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों का स्वागत करते हुए जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह ने  कहा की जिन महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के कारण हमें आजादी मिली है भाजपा उनके बलिदानों का पुण्य स्मरण करते हुए याद करो कुर्बानी जैसे कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैI
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय और मुख्य वक्ता हरिश्चंद्र सिंह द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बांके बिहारी महंथ, युद्ध में शहीद हुए जगदीश पाठक की पत्नी मर्जादी देवी, शहीद गिरधारी लाल यादव की पत्नी किसुनी देवी, शहीद मनीष रघुवंशी की पत्नी चंचला सिंह, शहीद सत्येन्द्र सिंह के परिजन जय प्रकाश सिंह, शहीद धीरेन्द्र यादव के भाई वीरेन्द्र यादव, शहीद जावेद खान के भाई वाहिद खान, शहीद शकील के भाई मोईन खान, शहीद संजय सिंह के पिता श्याम नारायण सिंह, शहीद सीताराम यादव भतीजे सानेंद्र यादव, शहीद महेंद्र यादव के भाई धर्मेन्द्र यादव को अंगवस्त्रम, सम्मान पत्र, सुन्दर काण्ड/कुरान शरीफ व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गयाI
कार्यक्रम का संचालन विनय सिंह ने कियाI उक्त अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ हरेन्द्र सिंह, शशि मौर्या, अखिलेश चौबे, वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह बब्बू, रमेश चन्द्र मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, डॉ रंजना सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, डॉ नृपेन्द्र सिंह, जनार्दन सिंह, राम सिंह मौर्या, सतीश दूबे, किरण श्रीवास्तव, जिला महामंत्री गिरीश यादव, संदीप तिवारी, पुष्पराज सिंह,जिला मंत्री धरमपाल कन्नौजिया, उषा किरन, पूनम विश्वकर्मा, पियूष गुप्ता, भईया राम पटेल, मनोज दूबे, अभय राय, राजवीर दुर्गवंशी आदि लोग मौजूद रहेI            

Related

politics 278788689676073725

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item