पीटकर बाइक लूटने का आरोप

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बेलासिन गांव के एक अधिवक्ता की बुरी तरह से पिटाई करने के बाद मोटर साइकिल और पांच हजार रूपया लूट लिया गया। इस आशय की जानकारी मंगलवार को पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक को देते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग किया है। बेलासिन गांव निवासी अधिवक्ता लाल साहब यादव ने बताया कि बीते मंगलवार को सांय वह जंघई रेलवे स्टेशन के दो किलोमीटद दूर था कि रास्तेें में राजबहादुर निवासी पपरावन थाना मीरगंज व उनके दो साथियों ने ने उसे जबरन रोक लिया और गालियां देते हुए उसपर टूट पड़े और पिटाई करते हुए तमंचा सटा दिया। इसके बाद उसकी सोने की चेन, घड़ी, हीरोहोण्डा स्पेलेण्डर यूपी 62 एवी तथा पांच हजार रूपये छीन लिया और फरार हो गये। वह घटना से आतंकित होकर थाने नहीं गया । भुग्तभोगी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग किया है।

Related

news 7852665685105413774

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item