लोहिया आवास के पात्रों का चयन
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_298.html
जौनपुरं। सुइथाकला -विकासखण्ड अन्तर्गत चयनित लोहिया गांव रामपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी तथा ग्राम विकास अधिकारी रवींद्र प्रताप सिंह व सहायक विकास अधिकारी हरी राम मौर्य की उपस्थिति में ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित की गई। लोहिया आवास के पात्र तथा अपात्रों के चयन के अनुक्रम में वर्ष 2011 के आर्थिक गणना उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाई गई और लोहिया आवास हेतु 25 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया। बैठक में इन्दिरा आवास के पात्रों के विषय में भी चर्चा की गई। इस दौरान कृष्ण कुमार तिवारी -तकनीकी सहायक,नीशा सिंह ग्राम प्रधान,रणजीत सिंह व ग्राम पंचायत के सदस्यगण तथा बहुसंख्यक ग्रामीण उपस्थित रहे।

