विद्यार्थी परिषद ने दिया धरना

जौनपुर। पूर्वान्चल विश्व विद्यालय में बीटेक व फार्मेसी कक्षाओं में फीस वृद्धि एवं अण्डर टेकिंग का विद्यार्थी परिषद ने विरोध करते हुए कुलपति कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर परिषद के नेताओं ने कहा कि फीस वृद्धि एवं अण्डर टेकिंग का मामला तय किया गया है। बिना जानकारी के इसे लागू कर दिया गया। परिषद के संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने कहा कि छात्रों की मांग जायज है। कुलपति को चाहिए कि वे छात्रों से वार्ता की पहल करें। उन्हे पूरे विषय की जानकारी दे। छात्रों के साथ विश्वविद्यालय शोषण कर रहा है। विश्वविद्यालय तानाशाही का रूप अख्तियार कर रहा है। जबकि यह मामला कोर्ट में है। रीना साहू, अंजू वर्मा, शाहिन, विनय, राहुल, सिद्धार्थ सिंह, सत्यम, सिंह, ऋषभ गुप्त, माधव सिंह, संजय आदि मौजूद रहे।



Related

news 7562484148290922328

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item